सनातन का अपमान करने वाले उदयनिधि के खिलाफ FIR कराएंगे भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, बोले- सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

भिलाई। भाजपा पार्षद व नगर पालिक निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बयान जारी किया है। यह बयान उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिया है। दरअसल, स्टलिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान से विवाद हो रहा है। इस मामले में दया सिंह ने कहा है कि, स्टलिन ने हमारे सनातन का अपमान किया है। यह हम नहीं सहेंगे। अब ये नया भारत है। हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठाना सही नहीं है। सनातन धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार स्टलिन को किसने दिया है। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। दया सिंह ने यह भी कहा कि, मोहब्बत की दुकानदार का असली किरदार सामने आ गया। यह राजनीति का विषय नहीं है। सनातन धर्म का अपमान सभी हिंदू धर्म का अपमान है। यह अचानक निकला हुआ बयान नहीं है, यह सोची समझी साजिश है। इनके “इंडिया” गठबंधन का प्रमुख उद्देश्य भी यही है कि सनातन धर्म को अपमानित करना और खत्म करना। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। सनातन धर्म पर कोई भी टिप्पणी करेगा उसके साथ क्या करना है, यह हमें पता है। तत्काल मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते हैं। स्टलिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर हम थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह ने नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता पर...

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों...

दल्लीराजहरा नगर में बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन

दल्लीराजहरा। खरतरगच्छ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश बुरड़ ने बताया कि दल्लीराजहरा नगर ने बड़ी दीक्षा महोत्सव का आयोजन 8...

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… गौ-तस्करी में...

जशपुर। जशपुर जिले में "ऑपरेशन शंखनाद" के तहत जशपुर पुलिस ने गौ-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि...

दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के...

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला...

ट्रेंडिंग