भिलाई की प्रियंका को CSVTU से मिला PhD की उपाधि: संतोष रूंगटा कॉलेज से मैथ्स सब्जेक्ट में पूरा किया रिसर्च वर्क… विभिन्न IIT के वर्कशॉप्स में भी शामिल हुई

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने भिलाई निवासी प्रियंका को गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। इनके शोध का विषय ए स्टडी ऑफ़ इटरेटेड फंक्शन सिस्टम एंड इट्स ऍप्लिकेशन्स था। उन्होंने अपना शोध कार्य रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई के गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुभाषचंद्र श्रीवास्तव और शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली, जिला- दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितू श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूरा किया।

प्रियंका ने अपने शोधकार्य में 11 रिसर्च पेपर एससीआई, स्कोपस तथा यूजीसी केयर जर्नल में प्रकाशित किये हैं। उन्होंने 12 इंटरनेशनल और 10 नेशनल कॉन्फरेन्सेस में रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया है। साथ ही उन्होंने अपने शोध कार्य के दौरान कई वर्कशॉप्स में शामिल हुई हैं जो कि आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी पटना और आईआईटी भिलाई द्वारा आयोजित किये गए थे। प्रियंका की उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों व दोस्तों ने हर्ष जताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...