- महासमुंद जिले के ईटा भट्टे में बड़ा हादसा
- रात को भट्टी के ऊपर सो गए थे मजदुर
- दम घुटने से हुई मौत सुबह मिली लाश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईट भट्टी मे काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक मजदुर घायल बताया जा रहा है। ये हादसा बसना के गढ़फुलझर की है। मिली जानकारी के मुताबिक ईट भट्टे में काम करने के बाद सभी लोग भट्टे के ऊपर ही सो गए थे। सुबह सभी मृत मिले। कहा जा रहा है की सभी की मौत दम घुटने क वजह से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

CM भूपेश बघेल ने आर्थिक सहायता का किया एलान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईट भट्टे में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता की घोषणा करता हूँ। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।



