गांजा तस्करों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिस नक्सल इलाके में कभी नहीं पहुंची पुलिस, वहां दुर्ग पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, गांजा के बदले में भिलाई के युवक को बना लिया था बंधक, उसे भी ले आई पुलिस

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने उस नक्सलगढ़ के मांद में घुसकर तस्करों को पकड़ा है, जहां आज तक कभी पुलिस नहीं पहुंची थी। दुर्ग पुलिस थोड़ी देर में खुलासा करेगी।

पुलिस की टीम ने काला हांडी के नक्सगढ़ एरिया से तीन युवकों को पकड़ा है। जहां पर नक्सली होने के कारण वर्दी वाले भी वहां पर भटकना पसंद नहीं करते। लेकिन जिले की पुलिस ने वहां पहुंचकर गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है।

घटना में कुल पांच आरोपी है जिसमें तीन ओडिशा और दो युवक सुपेला एरिया के हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस आरोपी को पुलिस पकड़ा है। वह छतीसगढ़ में गांजा का बड़ा तस्कर है। यह आरोपी हर व्यवस्था से प्रदेश में गांजे की तस्करी करता है।

इसे लेकर सोशल मीडिया में संजय नगर सुपेला निवासी युवक का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद से पुलिस जोरदार हरकत में आई थी। गांजा के रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने ओडिशा में युवक को बंधक बनाकर रखा था।

लेकिन दुर्ग पुलिस की टीम ने नक्सलगढ़ कहे जाने वाले एरिया से युवक को छुड़ाया बल्की गांजा के बड़े तस्करों तक अब पुलिस की हाथ पहुंच चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर मर्डर केस का खुलासा: पत्नी, बेटे और सांस...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुए एक और हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी...

प्रेम प्रसंग में बड़ी बहन बनी हैवान… अक्सर लवर...

Elder sister became a monster in love affair क्राइम डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया...

CG – नक्सलियों की कायराना करतूत: ग्रामीण वेशभूषा में...

Cowardly act of Naxalites सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना से...

CG – TI Demotion: IG ने एक साल के...

CG - TI Demotion अंबिकापुर। पुलिस विभाग ने टीआई कलीम खान का डिमोशन कर एसआई (TI become SI) बना दिया। टीआई के ऊपर बिलासपुर में...

ट्रेंडिंग