BJP जिला अध्यक्ष वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्ग में करेंगे पदयात्रा: मोर आवास-मोर अधिकार के साथ कई समस्याओं को लेकर पदयात्रा में जनता से करेंगे चर्चा; कहा- दुर्ग शहर बना समस्याओं का गढ़

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दुर्ग शहर की सड़कों पर उतर कर पदयात्रा करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वे अपने जिला पदाधिकारियों एवं मंडल के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों, छाया पार्षदों और शक्ति केंद्र स्तर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर 1 फरवरी बुधवार से दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में पदयात्रा प्रारंभ करेंगे।

1 फरवरी को प्रारंभ होने वाली पदयात्रा कसारीडीह- बोरसी अंतर्गत वार्ड के शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ की जाएगी, इसके बाद शहर के बाकी तीन मंडलों में 2, 3 और 5 फरवरी को पदयात्रा की जाएगी 4 फरवरी को जिला कार्यसमिति बैठक के कारण पदयात्रा को विराम दिया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि, आगामी माह में पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दुर्ग शहर में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन होगा। मोर आवास मोर अधिकार के साथ-साथ तमाम समस्याओं को लेकर पदयात्रा में जनता से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा दुर्ग शहर में दिन-प्रतिदिन समस्याओं का अंबार लगता चला जा रहा है प्रदेश सरकार विधायक और महापौर किसी को भी जनता की समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई रुचि नहीं है। केवल औपचारिकता निभाने के लिए खानापूर्ति चल रही है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि, विधायक अरुण वोरा की कठपुतली बनकर दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल काम कर रहे हैं। महापौर के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम पूरी तरह से अक्षम साबित हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से काम करना चाहते हैं लेकिन अकर्मण्य नेतृत्व और शासकीय राशि के बंदरबांट तथा विकास कार्यों में बेतहाशा भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को जन सुविधाओं का लाभ ठीक से नहीं मिल पा रहा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि, पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शहर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल से विकास का हिसाब मांगेंगे साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों सहित मोदी सरकार की योजनाओं के तमाम लाभार्थियों से मिलेंगे और जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बता कर मोदी सरकार की योजनाओं से मिले लाभों से उनके जीवन में आये परिवर्तन के आधार पर भाजपा के लिए समर्थन मांगेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग