CG News : होटल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस हिरासत में एक आरोपी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसपी कार्यालय के सामने मौजूद होटल ‘टॉप एन टाउन’ में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले से आए चार डॉक्टरों में से दो महिला डॉक्टर होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। रात करीब 2 बजे होटल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत राजा खड़िया खिड़की के रास्ते एक महिला डॉक्टर के कमरे में जबरन घुसा। उसने चाकू दिखाकर महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश की।

महिला डॉक्टर ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे घबरा कर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी की पहचान राजा खड़िया के रूप में हुई। फिलहाल एक युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...