CG बिग ब्रेकिंग: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट… स्पेशल कोर्ट से ED ने 5 दिन की रिमांड पर लिया… कांग्रेसियों ने किया उग्र प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है।जिसके बाद चैतन्य बघेल को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां सुनवाई के बाद कोर्ट से चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए ईडी ने 5 दिन की रिमांड पर लिया है। आपको बता दे आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन के बीच सुबह के वक्त ईडी ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास में रेड किया। छापामार कार्रवाई के बाद ईडी के अफसरों ने चैतन्य बघेल को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

इसके पहले भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा- ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।

विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा- पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडाणी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

बता दें कि ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया है। मालूम हो कि शराब घोटाला मामले में ईडी की टीम ने शुक्रवार की सुबह 6.20 मिनट पर भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर में छापा मारा था। पूछताछ के बाद ईडी की टीम चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर अपने साथ रायपुर लेकर आई। भिलाई में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के दौरान ईडी की गाड़ी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। ईडी की टीम कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के बीच चैतन्य बघेल को अपनी गाड़ी में बिठाये और अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे। रायपुर कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के दफ्तर पहुंची है। ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और पुलिस की टीम मौजूद है। कार्यालय के बाहर मौजूद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का जमकर विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...