CGPSC की परीक्षा की तारिक का हो गया एलान: अगले साल फरवरी में इस तारिक को होगा एग्जाम… 210 पदों के लिए मिले करीब डेढ़ लाख एप्लीकेशन; डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसी पोस्ट पर होनी है भर्ती; पढ़िए

  • प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओ ने किए आवेदन
  • पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा में 1.29 फार्म मिले थे
  • भर्ती परीक्षा में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नही इसके बाद भी पीएससी के क्रेज में नही आई कोई कमी
  • 12 फरवरी को होगी CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा
  • 20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया हुई पूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षाओं का एलान हो गया है। एग्जाम के लिए 12 फरवरी का डेट तय किया गया है। 20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया कम्पलीट हो गई गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक CGPSC की वेबसाइट से प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओं ने अप्लाई किया हैं। 210 पदों के लिए करीब डेढ़ लाख युवा परीक्षा देंगे। पूरी भर्ती प्रोसेस में आरक्षण की स्थिति क्लियर नहीं हैं, इसके बाद भी CGPSC के क्रेज में कोई कमी नहीं है।

प्राप्त सुचना के अनुसार पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) के लिए 1.29 लाख फॉर्म मिले थे। इस बार ये तादाद बढ़ गई है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की तुलना में 15 गुना उम्मीदवारों का चयन होगा। यानी 210 पदों के अनुसार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे, इसे क्लियर करने वाले आगे इंटरव्यू के जाएंगे और उसके बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट सेलेक्ट होंगे।

इस बार 19 डिपार्टमेंट के प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती हो रही है। कुल 210 पद भरे जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 पोस्ट हैं। लेकिन डीएसपी के केवल 8 पद हैं। पिछली बार डीएसपी के 30 पोस्ट थे। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।

राज्य के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर (कोरिया), बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, सुरजपुर, मंुगेली, गरियाबंद समेत अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...