श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर चौहान ग्रुप के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन: 21 जनवरी को अखंड रामायण का पाठ, 22 जनवरी को शोभा यात्रा के बाद होगा महाभंडारा

भिलाई। अयोध्या भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में जश्न का माहौल हैं। इसी कड़ी में चौहान ग्रुप द्वारा रामनगर में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। 21 जनवरी को अखंड रामायण का आयोजन तथा 22 जनवरी को 11 बजे सुबह शोभा यात्रा, दोपहर 2 बजे महाभंडारा, रात 8 बजे रंगोली और दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम रखा गया है। चौहान ग्रुप द्वारा रामभक्तों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दी गयी है।

आपको बता दे की 21 जनवरी को सुबह 09:00 बजे से अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ होगी। वहीं 22 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से अखंड रामायण का पूर्णा आहुति हवन और सुबह 11:00 बजे से भव्य राम दरबार की झांकी बड़े धूमधाम से बजे गाजे के साथ, भव्य रूप से शोभा यात्रा, ध्वज यात्रा, चौहान निवास दुर्गा मंदिर रामनगर से निकाली जाएगी। चौहान ग्रुप ने कार्यक्रम में सभी राम भक्तों को प्रभु श्रीराम जी की शोभा यात्रा मे सम्मिलित हो कर इस आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। शोभा यात्रा के पश्चात भोग प्रसाद वितरण किया जायेगा साथ ही अतिशबाजी एवं दीप प्रज्ज्वलित किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...