छत्तीसगढ़ में शिखर पर वैक्सीनेशन: प्रदेश के 75% आबादी ने लगवाए दोनों डोज…वैक्सीन लगवाने में भी बच्चे आगे

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 18 वर्ष से अधिक के लगभग सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इस आयु वर्ग के एक करोड़ 95 लाख 89 हजार 893 नागरिकों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के दस लाख 26 हजार 890 किशोरों को भी इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग के 63 प्रतिशत बच्चों को पहला टीका लग चुका है। प्रदेश के दो लाख 88 हजार 583 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 47 लाख 85 हजार 068 नागरिकों और 15 से 18 वर्ष के दो लाख 21 हजार 982 किशोरों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह इन दोनों वर्गों के लिए निर्धारित टीकाकरण के लक्ष्य का क्रमशः 75 और 14 प्रतिशत है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी, तथा प्रिकॉशन डोज को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक (6 फरवरी तक) कुल तीन करोड़ 59 लाख 12 हजार 416 टीके लगाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

10 लाख लोगों में से 4 को होने वाले...

भिलाई। भिलाई के हाइटेक सुपरस्पेशालिस्ट हॉस्पिटल में "पर्थीज डिसीज" से ग्रस्त एक 11 वर्षीय बालक का सफल इलाज किया गया. यह रोग 10 लाख...

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में स्वाइन फ्लू का कहर: पिछले...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। न्यायधानी बिलासपुर में पिछले 24 घंटे में 11 नए मरीज मिले है। वहीं...

CG – बेटे ने की पिता की हत्या: विवाद...

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की पिता ने...

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 11 मरीज: दुर्ग से...

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बीते दिन एकाएक कोरोना के 11 नए मरीज मिले है। जिसमें सबसे ज्यादा दुर्ग जिले से 10 पॉजिटिव केस सामने...