रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
- नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे
- भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़
- रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़
- बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि
- सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़
- चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा