CG बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरव समागम-2023 में की बड़ी घोषणाएं; युवाओं के रोजगार देने के लिए रायपुर और भिलाई में खुलेंगे BPO… नगर निगमो में बनेंगे स्मार्ट हेल्थ कियोस्क… BP, सुगर, ब्लड टेस्ट की मिलेगी निशुल्क सुविधा, और भी कई ऐलान, पढ़िए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। प्रदेशभर के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया। सीएम ने कहा की नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है। उन्होंने आगे कहा की पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी। भवन अनुज्ञा का सरलीकरण किया गया है। घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुँच रही हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात

  • राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास हेतु लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा
  • नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा
  • बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे
  • भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़
  • रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़
  • बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि
  • सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़
  • चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा
  • रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र शुरू करने की घोषणा
  • युवाओं के रोजगार हेतु रायपुर एवं भिलाई में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेंगे बीपीओ
  • भिलाई में बनेगी विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन
  • रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में खुलेंगे अर्बन कार्टेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क
  • शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, आधुनिक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा
  • नगर निगमो में बनेंगे स्मार्ट हेल्थ कियोस्क- कियोस्क में बीपी, सुगर, ब्लड टेस्ट की मिलेगी निशुल्क सुविधा
  • रायपुर शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम की घोषणा
  • भूमि विकास नियम को सरलीकरण करने की घोषणा
  • अम्बिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन, सड़क निर्माण एवं सौंदरीकरण की घोषणा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

घर के सामने गाली-गलौज करने से मना किया तो...

दुर्ग। दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने छोटी सी बात पर जान से मारने के नियत से धारदार चाकू...

CBSE 12वीं परिणाम घोषित: माइलस्टोन की अविषा और दिव्यांश...

भिलाई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं (AISSCE) के परीक्षा परिणाम घोषित किए। परिणामों में माइलस्टोन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

CG – शर्मनाक मामला: 5 महीने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को...

5 month pregnant girlfriend was given abortion pill क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक युवती की मौत हो गई. वह 5 महीने की प्रेग्नेंट...

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली...

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से...

ट्रेंडिंग