छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक जाएंगे अहमदाबाद: इन होनहार स्कूली बच्चों का हुआ चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बाल वैज्ञानिक अहमदाबाद जाएंगे और वहां आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इन बच्चों को चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आयोजन के समापन पर बाल वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई है।

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ. एस. कर्मकार, ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार सोच को परिणाम तक पहुंचने में मद्द करता है। हमें बच्चों को अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए हमेशा प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए। पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. एल. वर्मा ने कहा बच्चों में वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के लिए यह आयोजन सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एक से तीन दिसम्बर तक पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण के थीम पर आयोजित की गई इस आयोजन में बाल वैज्ञानिको ंद्वारा अनेक नवाचार और शोधकार्य प्रस्तुत किए गए ।

गौरतलब है कि 26 जिलों से कुल 1305 परियोजनाएं में से राज्य स्तर पर 130 परियोजनाओं का ऑफलाईन एंव वर्चुअल मोड में प्रस्तुत किया गया। जिसमें से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेने के लिए 16 परियोजनाओं को चयन किया गया। अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छत्तीसगढ़ राज्य से शामिल होने वाले बाल वैज्ञानिक में इस प्रकार है वैज्ञानिकों में प्रियांश भादुड़ी, नंदिता केवट, रूपशिखा साहू, दिशा साहू, प्रियांशु पटेल, राधिका कंवर, भूमिका जोशी, अन्विका गुप्ता, कोरम सैमुअल, महेश्वर साहू, जाह्नवी ठाकुर, किरण कंवर, खुशी झा, मनोहर बघेल, राधिका, एवं अनन्या सिंह, शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग