माइलस्टोन जूनियर के बच्चों ने जी भर कर खेली होली… डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ल और प्रिंसिपल हेमा गुप्ता ने भी लिया आनंद

भिलाई। मंगलवार को माइलस्टोन जूनियर में होली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी बच्चों में विद्यालय में पहुँचते ही अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा था। सभी बच्चे इस रंग भरे त्यौहार के लिए बड़े जोश के साथ दिखाई दे रहे थे। माइलस्टोन की डायरेक्टर मैडम डॉ. ममता शुक्ला अपने नाम के अनुसार ही बच्चों के साथ होली खेलने का मजा ले रहीं थीं। प्रिंसिपल हेमा गुप्ता शुरू से ही पूरी व्यवस्था के साथ चारों तरफ घूम-घूम कर बच्चों के साथ होली खेल रहीं थी।

माइलस्टोन की डायरेक्टर मैडम डॉ. ममता शुक्ला ने बच्चों को प्राकृतिक रंगों द्वारा होली खिलवाई ताकि छोटे-छोटे बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान न हो । होली त्यौहार ही ऐसा है जिसका मतलब छोटे-छोटे बच्चे भी जानते हैं।

विद्यालय में म्यूजिक सिस्टम पर तरह-तरह के होली वाले गाने बज रहे थे और बच्चे उसमें मगन होकर अपनी-अपनी पिचकारी से सबके ऊपर रंग डालकर अपनी खुशी दिखा रहे थे। इस प्रेम और सौहार्द के पर्व पर बच्चे-बड़े दोनों में अन्तर कर पाना मुश्किल था। डायरेक्टर मैडम ने शुरू से लेकर अंत तक बच्चों के साथ में होली खेली। डायरेक्टर मैडम बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी देखती है। माइलस्टोन के डायरेक्टर डॉ. ममता और प्रिंसिपल हेमा ने सभी लोगों को माइलस्टोन परिवार की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...