दुर्ग में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद; बिना नंबर की गाड़ी में 3 बोरी गांजा का कर रहे थे तस्करी… 70 KG मादक प्रदार्थ जब्त… लाखों में है इनकी कीमत; पढ़िए ये खबर

  • दुर्ग SP ने दिए थे वाहन चेकिंग के निर्देश
  • 3 प्लास्टिक की बोरी लेकर आ रहे थे आरोपी
  • गाड़ी, कैश और गांजा मिलाकर करीब 10 लाख का सामान जब्त

दुर्ग। नशे के सौदागरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। पदमनाभपुर पुलिस और दुर्ग अनुविभाग AD टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए होली त्यौहार के दौरान वाहन चेकिंग बिना नंबर वाहन में गांजा की तस्करी करते दो बदमाश गिरफ्तार किया है।

दुर्ग SP ने दिए थे वाहन चेकिंग के निर्देश
पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर सर्व थाना प्रभारी / चौकी प्रभारियों को सघन वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बैंकर वैभव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पदमनाभपुर के नेतृत्व में थाना पदमनाभपुर पुलिस एवं दुर्ग अनुविभाग की एडी टीम द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर वाहन चेकिंग व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मातृछाया फेस-2 धनोरा के पास रोड में वाहन चेकिंग दौरान एक सफेद रंग की बिना नंबर की एक्टीवा वाहन में दो व्यक्ति आ रहे थे।

3 प्लास्टिक की बोरी लेकर आ रहे थे आरोपी
चालक के सामने दो भरी हुई प्लास्टिक की बोरी तथा गाड़ी के पीछे बैठा व्यक्ति एक भरी हुई प्लास्टिक बोरी पकड़कर बैठा हुआ था। जिसे चेक करने पर सभी प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन कुल 70.25 किलोग्राम व नगदी रकम 21000 रू और बिना नंबर की एक्टीवा वाहन जुमला कीमती 9,70,000 रू को आरोपी जितेन्द्र साहू, निवासी तालपुरी परिजात कालोनी और श्रीकांत निवासी, निवासी रुआबाधा आजाद चौक को तस्करी करते पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक कस्टडी में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पदमनाभपुर निरीक्षक राजीव तिवारी, सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास, आरक्षक पूरन सार्वा, योगेन्द्र चंद्राकर, देवेन्द्र राजपूत, एमन मधुकर शरद राजपूत, दीपक मानिकपुरी, पी संतोष एवं दुर्ग अनुविभाग की ए0डी0 टीम के आरक्षक किशोर सोनी, जावेद खान, कमलेश यादव, भरथरी निषाद, गौर सिंह, प्रशांत पाटनकर, पीटर, नासिर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...