भिलाई BIG BREAKING: होली के दिन खूनी संघर्ष… दो गुटों के बीच झड़प, एक युवक की हत्या… घटना स्थल पर खून ही खून; मुख्य आरोपी को पुलिस ने आधे घंटे के अंदर दबोचा; जानिए कहां हुई ये वारदात…?

  • शराब के नशे में हुई मारपीट
  • घटना स्थल पर खून ही खून
  • पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ विवाद
  • होली के दिन भी दुर्ग पुलिस इन एक्शन

भिलाई। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। होली के दिन भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी द्वारा शारब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने महज आधे घंटे के अंदर पकड़ लिया है। कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।

मृत शुभम राजपूत
आरोपी सेवक राम निषाद

होली के दिन भी दुर्ग पुलिस इन एक्शन
दुर्ग पुलिस होली के दिन भी सुपर एक्टिव है। पुलिस ने हत्या के मामले को 30 मीनट के अंदर सॉल्व कर कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी बरामद कर लिया है। यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

घटना स्थल पर खून ही खून
मृतक की पहचान शुभम राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोची मोहल्ला खुर्सीपार, भिलाई जिला- दुर्ग के रूप में हुई है। घटना स्थल पर जमीन खून से लथपत दिखाई दे रही है। मामले के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद, उम्र 38 साल, निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी भी कर दी है। मृत युवक के शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी भी कर दी है

शराब के नशे में मारपीट
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक का नाम शुभम राजपूत है और उसकी हत्या आरोपी दिलीप सेवक ने की है। शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। अधिक जानकारी आरोपी से पूछताछ करने के बाद मिलेगी।

हथियार बरामद

पुरानी रंजिश के चलते शुरू हुआ विवाद
CSP आईपीएस प्रभात कुमार ने बताया कि, खुर्सीपार में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। 30 मिनट के अंदर एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बाकी की खोजबीन जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...