दुर्ग-भिलाई में जल्द ही कम रेट पर मिलेगी सिटी बस की सुविधा… जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की पहल, भिलाई निगम आयुक्त पाण्डेय ने शासन को परमिट के लिए लिखा लेटर… संभावित रूट की लिस्ट देखिये

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के नागरिकों के लिए खुशखबरी। अब जल्द ही दुर्ग जिले में सस्ते दर पर सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। यह पहल दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के माध्यम से की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को सस्ती और सुविधाजनक यातायात सेवा मिल सके। नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने इस सेवा के लिए शासन को परमिट हेतु पत्र लिखा है। जैसे ही परमिट प्राप्त होगा, नगर निगम भिलाई विभिन्न मार्गों पर सिटी बस सेवा की शुरुआत करेगा। इस योजना के अंतर्गत सिटी बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा, जो नागरिकों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

हालांकि, परमिट के इंतजार के कारण इस सेवा में कुछ समय की देरी हुई है, लेकिन नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग को ध्यान में रखते हुए अब इस कार्य में तेजी लाई जा रही है। सिटी बसों के संभावित रूट चार्ट को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है, और जैसे ही परमिट मिलेगा, बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

जानिए संभावित रूट :-