कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में CM भूपेश ने किया गुप्त वोट, गांधी परिवार के चुनाव में नहीं उतरने के सवाल पर कहीं ये बात…PCC चीफ मरकाम, MLA वोरा ने भी किया मतदान; देखिये तस्वीरें

रायपुर। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आज वोटिंग चल रही है। खाश बात ये है की इस बार चुनाव में गांधी परिवार से कोई भी नाम शामिल नहीं है। राजीव भवन रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने चुनाव में गुप्त मतदान करने की बात कही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मतदान करने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हर 5 साल में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होता है। उन्होंने गांधी परिवार के चुनाव में नहीं उतरने के सवाल पर कहा कि गांधी परिवार का कद इतना बड़ा है कि कोई खड़ा नहीं होता था। लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है, तो अन्य प्रत्याशी मतदान में खड़े हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी परिवार में सोनिया गांधी राहुल गांधी का अनुभव इतना बड़ा है। उनके परिवार का बलिदान देश के सामने है। उनसे सलाह लेकर काम करने में कोई दिक्कत किसी को नहीं है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दुर्ग शहर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने भी मतदान किया। आज शाम 4 बजे तक होने वाले मतदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 307 प्रदेश पदाधिकारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...