छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष खरगे के बयान पर विवाद: जांजगीर चांपा में कहा- “हमारे कैंडिडेट का नाम शिव है, ये बराबर राम का मुकाबला कर सकता है”… उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया प्रहार; देखिए Video

रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया के प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने “राम और शिव” पर एक बयान दिया जिससे अब बवाल मच गया है। भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। खरगे ने चांपा के भालेराव मैदान में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी से उसका नाम पूछा। प्रत्याशी ने शिव कुमार बताया तो खरगे बोले, “देखों यह भी शिव है। अब बराबर यह राम का मुकाबला कर सकता है। मेरे नाम (मल्लिकार्जुन) का भी मतलब शिव है। हमारे कैंडिडेट का नाम शिवा है, ये बराबर राम का मुकाबला कर सकता है।” वहीं इस बयान पर भाजपा ने कहा कि, अब कांग्रेस राम vs शिव करवाना चाह रही?

देखिए Video :-

उन्होंने आगे कहा कि, “मोदीजी झूठों के सरदार हैं। उन्होंने मंगलसूत्र पर भी झूठ बोला। सबका साथ-सबका विकास की सिर्फ नारा दिया। साथ तो सबका लिया लेकिन विकास की जगह सबका सत्यानाश किया। मोदी भगाओ-देश बचाओ- खड़गे हम गरीबों की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। हम नेक रास्ते में चल रहे हैं। अब लोकतंत्र को बचाने के लिए हाथ का साथ दो। जब तक मोदी भाग नहीं जाता तब तक देश नहीं बचेगा। मोदी भगाओ देश बचाओ।”

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

खरगे और कांग्रेसियों को पता नहीं है प्रभु श्रीराम के द्रोहियों को शिव नहीं अपनाते-भाजपा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, आज एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है की कांग्रेसी प्रभु श्रीराम को अपना शत्रु मानते हैं। कांग्रेसी शिव होने का दुस्साहस कर रहे हैं। लेकिन वह जानते नहीं की शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं। जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके हैं। राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके हैं। इसी मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था। अब बची खुची कांग्रेस भी गर्त में मिल जाएगी।

जांजगीर में आयोजित आमसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया को मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से लोगाें का परिचय कराते हुए कहा कि ये शिव है, ये राम से लड़ेंगे। जिस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, खड़गे के इस बयान पर भाजपा आपत्ति बाद में होगी, लेकिन पहले हिंदू होने के नाते मुझे पहले आपत्ति है। ये कैसे व्यक्ति है कि जो यह कहते हैं कि ये शिव से राम से लड़ेंगे, इनके भाव को देखिए, वह जानते नहीं की शिव राम को ही अपना आराध्य मानते हैं। जो कांग्रेसी राम के अस्तित्व को नकार चुके हैं राम मंदिर के आमंत्रण को ठुकरा चुके हैं इसी मल्लिकार्जुन खड़के के पुत्र ने सनातन को नष्ट करने की धमकी देने वाले का समर्थन किया था। इन राम के द्रोहियों का नाश निश्चय हैं।

विजय शर्मा ने कहा-श्रीराम के विरोधी जिन्होंने राम मंदिर के न्योतो को ठुकरा दिया था। इसके लिए देश की जनता इनको सबक सीखाएगी। कहा-खरगे ने राहुल गांधी की तर्ज पर एक बार फिर संविधान और आरक्षण खत्म करने का झूठ फैला गए। लेकिन जनता को पता है कि भ्रष्ट कांग्रेसी पीएम मोदी जी के बारे में दुष्प्रचार फैलाकर सत्ता पाना चाहते हैं। शर्मा ने कहा– खड़गे जी को पीएम के भाषण में तो हेट स्पीच दिखता है लेकिन अपने नेताओं में इन्हें नही दिखता है। मोदी का सिर फोड़ना, मारना, उनको गाली देना उनको सुनाई नहीं पड़ता। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही।