छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मरीज मिले: रायपुर और दुर्ग में एक्टिव केस ज्यादा… स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन; नए वैरिएंट से अलर्ट रहने की जरूरत!

रायपुर, दुर्ग। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले सामने आने लगे है। छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिल रहा है। शनिवार को प्रदेश में 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। रायपुर में 2 और दुर्ग में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना वायरस के 8 सक्रीय केस है। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को मिलाकर 1499 लोगों की जांच कराई थी। जिसमें से 3 कोरोना पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 0.20% है। आपको बता दें स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड की जांच शुरू कर दी है। कोविड से निपटने के लिए शुक्रवार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टर और CMHO की बैठक लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे।

इन 4 जिलाें में एक्टिव केस

जिला कोरोना पॉजिटिव केस
रायपुर – 4
दुर्ग – 2
बिलासपुर – 1
कांकेर -1

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रायपुर के CHMO डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों की जांच हो रही है। अगर कोई पॉजिटिव केस मिल रहा है, तो उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करने के लिए सैम्पल रायपुर AIIMS भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण से निपटने के जिले में पर्याप्त व्यवस्था है। ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई जिले में उपलब्ध है। ऑक्सीजन बेड के साथ कंसंट्रेटर सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट वर्किंग स्थिति में है।

सीएमएचओ डॉक्टर मिथिलेश चौधरी ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें सर्दी, खांसी बुखार के लक्षण आते हैं तो वह स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाए, और अपना इलाज करवाए । सर्दी खांसी बुखार या कोरोना से संबंधित कुछ लक्षण नजर आते हैं तो अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन भी जारी की है। विभाग की ओर से सभी कलेक्टर को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि, कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन इसके लगातार बदलते वैरिएंट पर नजर रखना जरूरी है। केरल सहित देश के कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़े हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में नए वैरिएंट की पहचान नहीं हुई है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है। नए साल और त्योहार को देखते हुए कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता की जांच की जाए। हर जिले में कोविड की पर्याप्त संख्या में जांच की जाए। कम से कम 100 टेस्ट हर दिन होने चाहिए। हो सके तो सभी RT-PCR विधि से किए जाएं। कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर इसके जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल रायपुर एम्स भेजे जाएं। जिससे नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण के लिए आवेदन शुरू: खिलाड़ियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के 'राज्य खेल अलंकरण' (State Sports Awards) के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। खेल...

CG में बड़ी कार्रवाई, इंश्योरेंस क्लेम के बदले कमीशन...

CG नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित से कमीशन (रिश्वत) मांगने...

Durg News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग। दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से 10 लाख 55 हजार 698 रुपये की...