भिलाई में जोन कमिश्नरों का पावर हुआ कम: अब नहीं काट पाएंगे ठेकेदारों के चेक…कई जोन आयुक्तों के खिलाफ गड़बड़ी की कंप्लेन मिलने के बाद कमिश्नर प्रकाश सर्वे का फैसला

भिलाई। नगर निगम भिलाई के सभी पांच जोन आयुक्तों का पावर कम कर दिया है। यूं कहे तो पावर छिन लिया गया है। कई जोन आयुक्तों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। उसे देखते हुए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आदेश जारी किया है।

आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, 21 सितंबर 2021 को जोन आयुक्तों को शक्तियों एवं अधिकारों को प्रत्योयोजित किया था। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए समस्त प्रकार के देयकों का परीक्षण एवं अंकेक्षण के उपरांत देयक का भुगतान लेखा शाखा के माध्यम से अद्योहस्ताक्षरकर्ता द्वारा किया जाएगा। शेष प्रत्यायोजित शक्तियां एवं अधिकार यथावत रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आपको बता दें कि नगर निगम भिलाई में पांच जोन आयुक्त है। जोन आयुक्तों को जोन स्तर पर पांच लाख रुपए तक चेक काटने का अधिकार था। कई जोन आयुक्तों के खिलाफ कंप्लेन मिली है कि छोटे-छोटे काम के माध्यम से कुछ गड़बड़ियों की शिकायत मिली है। अपने करीबियों को काम देने के चक्कर में धड़ल्ले से पेमेंट हुआ है।

ऑडिट जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। यह भी संकेत है कि आने वाले दिनों में कई जोन के आयुक्त को इधर से उधर किया जा सकता है। पिछले दिनों मेयर नीरज पाल ने जोनवार अधिकारियों व जोन आयुक्तों की बैठक ली थी।

कुछ बैठकों में जोन आयुक्तों पर मेयर नीरज जमकर बरसे थे। क्योंकि उनकी शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ जोन के आयुक्त बदले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पार्षद विधि यादव ने किया रिसाली में नवीन महाविद्यालय...

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाल क्षेत्र में स्थित नवीन महाविद्यालय रिसाली में बने तीन नए भवन का साथ ही महाविद्यालय परिसर में बने नए...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास की लॉटरी 3 जुलाई को होने वाली है। नगर पालिक निगम भिलाई में 3 जुलाई 2025 को...

हाई कोर्ट में भिलाई निगम की जीत: टैक्स पेयर...

भिलाई। भिलाई नगर निगम की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ी जीत हुई है। नगर पालिक निगम भिलाई में बकाया संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने...