मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात, सीएम बघेल ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें वर्तमान चुनौतियों, अपराध और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहते हुए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच से आकाश कुमार शुक्ला, अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर, 2020 बैच से चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत: स्कूल के महिला...

Principal's shameful act छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां पर तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ एक शासकीय स्कूल में स्कूल...

KH ग्रुप ऑफ स्कूल्स अब दुर्ग में भी: पहले...

भिलाई। पिछले चार दशक से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने अब अपना कदम दुर्ग शहर में...

CG News : फंदे पर लटका मिला महिला आरक्षक...

कोंडागांव। बस्तर में महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केशकाल थाने में पदस्थ 24...

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...