महाराणा प्रताप की जयंती पर दया ने पूर्व सीएम रमन को भेंट की तलवार: नेक और सामाजिक कार्यों के लिए दया की पीठ थपथपाते हुए दिया आशीर्वाद, इधर समाज के युवाओं ने डोनेट किया ब्लड

– अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष हैं दया सिंह
– समाज के लोगों को जोड़ने छत्तीसगढ़ में चलेगा सदस्यता अभियान
– भिलाई, दुर्ग और रायपुर में जगह-जगह हुए आयोजन

भिलाई। मेवाड़ के 13वें राजा महाराणा प्रताप का आज 9 मई को जन्म जयंती है। उनका जन्म 9 मई, 1540 में हुआ था। हर साल उनकी जयंती देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। उनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था। भारत के इस महान राजपूत राजा ने अपने राज्य में कई बार मुगल शासकों को पछाड़ा। इन्होंने 35 सालों तक मेवाड़ पर राज्य किया। भारत के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवन-गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। महाराणा प्रताप ने अपनी मां से युद्ध कौशल सीखा था।
उनके जन्म जयंती के अवसर पर भिलाई, रायपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में भिलाई-दुर्ग व रायपुर के सामाजिक बंधुओं ने रक्तदान किया। 100 से ज्यादा यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद और सेवा करने का संकल्प लिया। दया सिंह ने बताया कि समाज प्रमुखों ने आज जन्म जयंती के अवसर पर संकल्प लिया है कि दहेज प्रथा को बंद किया जाएगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ाया दिया जाएगा। इस अवसर पर दया सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। उनसे आशीर्वाद लेकर दया सिंह ने तलवार और शाफा भेंट किया। रमन ने दया को आशीर्वाद दिया और समाज के लिए बेहतरीन काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। पूर्व सीएम रमन ने कहा कि वे समाज के हर कार्य में साथ हैं। उनका मार्गदर्शन सदैव रहेगा।

दिल्ली की तर्ज पर चलेगा सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सदस्यता अभियान चलेगा। छत्तीसगढ़ के सामाजिक बंधुओं को एकजुट कर उन्हें जोड़ने का संकल्प लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

दुर्ग: ओपन जीम निर्माण के लिए 60 लाख रूपए...

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में...

ट्रेंडिंग