दया सिंह का जनता दर्शन: पहले ही दिन लोगों को मिली मदद, खिल गए चेहरे: 2 साल से पेंडिंग 4 बच्चों की स्कूल फीस को कराया माफ…3 का तत्काल दाखिला, 8 के घर में छुट्‌टी के दिन भी लगवा दिया नल कनेक्शन

– वार्ड-44 के भाजपा पार्षद दया सिंह हर रविवार लगाएंगे जनता दर्शन
– जनता दर्शन में हुआ लोगों की समस्याओं का समाधान
– सफाई, नाली और पानी की समस्या का समाधान मौके पर
– निगम के रवैय्ये से त्रस्त लोग पहुंचे दया सिंह के जनदर्शन में

भिलाई। मुख्यमंत्री या कलेक्टर दर्शन की तर्ज पर खुर्सीपार के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में जनता दर्शन की शुरुआत हुई। भाजपा के वार्ड पार्षद दया सिंह ने इसकी शुरुआत की है। जिस तरह मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता और कलेक्टर दर्शन में कलेक्टर अपने जिला की जनता की समस्या को सुनकर उनका निराकरण करते हैं। ठीक उसी तरह अब पार्षद व बोलबम कल्याण व जनसेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह अपने वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में जनता की समस्याओं को सुना और समस्याओं का तत्काल समाधान कराया।

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि वार्ड की जनता कामकाजी व फुटकर व्यवसायी सहित नौकरीपेशा है, जो समय के अभाव में अपनी समस्या अपने जनप्रतिनिधि के समक्ष नहीं रख पाते। इसलिए उन्होंने अपने वार्ड में जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत उनके मोहल्लो में उनके द्वार के पास जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों के लिए मुलाकात करने का फैसला किया। पहले दिन जनता दर्शन में काफी लोग पहुंचे। ये सब निगम के अधिकारियों के अनसुने करने वाली कार्यशैली से परेशान है। अब उन्हें उम्मीद और राहत दोनों मिल रही है।

हर रविवार को लगेगा जनता दर्शन, स्थान होंगे परिवर्तन
दया सिंह ने बताया कि, पहला जनता दर्शन जलाराम मंदिर में लगा। दूसरा रविवार राम जानकी मंदिर, तीसरा रविवार डॉ. अंबेडकर मंच और चौथा रविवार पार्षद कार्यालय में जनता दर्शन लगाया जाएगा। यह दर्शन प्रति रविवार को सुबह 7 से 10 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की है कि जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्या को बताएं और उनका समाधान पाएं।

जनता दर्शन में लोगों की इस तरह की समस्याओं का हुआ समाधान
– वार्ड की महिलाएं बच्चों की फीस को लेकर पहुंची थी। जनता दर्शन में 4 बच्चों की दो साल की फीस तत्काल माफ कराई गई। कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं के चार बच्चों की फीस मांग हुई।
– दो लोगों की विवाह के लिए दया सिंह ने आर्थिक मदद कराई।

– मोर जमीन, मोर मकान के तहत लोग 100 लोगों को निशुल्क फॉर्म दिया गया।
– मोर जमीन मोर मकान के लिए शपथ पत्र जरूरी है। इसके लिए दया सिंह ने इंतजाम कराया वह भी निशुल्क।
– वार्ड में रहने वाले तीन बच्चों का प्राइवेट स्कूल में तत्काल दाखिला कराया गया। उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

– कंपनी में काम कर रहे युवक की नौकरी चली गई थी, पैर कट गया था। 8 माह से वेतन नहीं मिला। दया सिंह ने 8 माह का वेतन दिलाया और नौकरी भी लगवाई।
– जनता दर्शन में पहुंचे 8 लोगों के घर में तत्काल नल कनेक्शन लगवाया गया। चूंकि, छुट्‌टी के दिन होने के बावजूद दया सिंह की पहल से लोगों को मदद मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेहरू नगर भेलवा तालाब परिसर में फिटनेस के साथ-साथ...

भिलाई। भिलाई नेहरू नगर भेलवा तालाब में हर रविवार की तरह आज भी क्रेज़ी 36 भारत विकास परिषद, हैप्पी ग्रुप के सदस्य जो वहां...

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

ट्रेंडिंग