बच्चों संग दया सिंह ने खेली खुशियों वाली होली: बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी किया भेंट, रंगों के साथ खुशियों हुई सराबोर

भिलाई। आज खुर्सीपार के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भाजपा पार्षद दया सिंह ने बच्चों संग खुशियों वाली होली खेली। इसे खुशियों वाली होली इसलिए कह सकते हैं क्योंकि दया सिंह ने सभी बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी भेंट किया। इसे पाकर बच्चे खुशियों से झूम उठे। बच्चों ने दया सिंह से कहा है कि, वे इस दिन को सदैव याद रखेंगे। खुशियों के साथ होली खेलेंगे। उनकी उम्मीदों पर दया सिंह खरा उतर रहे हैं। यह पहला मौका है जब वार्डवासी एकत्र होकर होली खेल रहे हैं।

दया सिंह ने कहा कि, इस वार्ड के लिए होली उसी दिन हो गई थी जब महिलाओं ने शराब दुकान को यहां से हटवाया था। उनकी लड़ाई के लिए वे हमेशा सदैव आगे रहेंगे। ये वार्ड नहीं है, ये मेरा घर है। यहां के वार्डवासी मेरे परिवार है। दया सिंह ने कहा कि, खुशियों का यह त्योहार हर किसी की जिंदगी में रंग भर दें। इसी उम्मीद के साथ ये होली खेली गई। आने वाले समय में हम इसे और भी भव्य करेंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...