CG – मां और दो बच्चों की मिली लाश: घर में फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान… जांच में जुटी पुलिस… 3 साल पहले हुई थी शादी

मां और दो बच्चों की मिली लाश

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लोगों की सूचना पर पुलीस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी है। घटना चारामा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चारामा क्षेत्र के बड़ेगौरी गांव की महिला की लाश उसके घर में दो बच्चों के साथ फंदे पर लटकती मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर चारामा पुलिस पहुंची। मृतक महिला का नाम कविता तेता 27 साल और बच्चों की पहचान डेढ़ साल और 6 माह के रूप में की गई। महिला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी।

फिलहाल महिला ने ऐसा क्यों किया और किन परिस्थितियों में महिला ने ऐसा आत्मघाटी कदम उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है।