रसमड़ा के बाद अब गनियारी में भी मिली लाश…जिस डबरी में मिला शव, उसकी गहराई ज्यादा नहीं, हत्या की आशंका, 3 दिन में दूसरी बार मिली लाश, पुलिस मौके पर

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण इलाके के रसमड़ा के पास गनियारी में एक लाश मिली है। लाश डबरी में तैर रही थी। पुलिस की टीम पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है। इलाके में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। क्योंकि, तीन दिन में लाश मिलने का यह दूसरा मामला है इलाके में। गनियारी के पास में ही रसमड़ा है। जहां सतबहिनिया मंदिर में अधजली लाश मिली थी। यह मामला अभी सुलझा ही नहीं है कि पास के गांव गनियारी में एक और लाश मिल गई है। कहीं दोनों मामले का कोई कनेक्शन तो नहीं है…? आखिर यह शव किसका है? डबरी में क्या कर रहा था? ऐसे कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि, सतबहिनिया मंदिर के आगे एक तालाब है। जिसके बगल में डबरी है। वह डबरी ज्यादा गहरा नहीं है। इसलिए आशंका है कि उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...