पूर्व PM की मौत: हमलावर ने पीछे से मारी थी गोली… 5 घंटे इलाज चलने के बाद नहीं बचाया जा सका… प्रधानमंत्री ने घटना की निंदा की

मल्टीमीडिया डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत हो गई है. नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. NHK चैनल के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. शिंजो आबे की मौत के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है.

कई घंटों तक हुई बचाने की कोशिश
बता दें कि शिंजो आबे को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. उन पर हुए इस हमले की हर तरफ निंदा हो रही है और दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी.

बताया गया है कि हमलावर ने पीछे से शिंजो आबे को दो गोलियां मारीं, जिसके बाद आबे जमीन पर गिर गए. वहां मौजूद लोगों ने शिंजो आबे को सीपीआर देने की कोशिश भी की.

जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया. हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यमगमी के तौर पर हुई है. जिसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है, ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह थी.

जापान के पीएम ने क्या कहा?
शिंजो आबे पर हुए इस हमले के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा मीडिया के सामने आए और उन्होंने इस घटना की निंदा की. किशिदा ने कहा कि, देश में ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जापान के पीएम ने इसे बर्बर और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही ये भी बताया कि 10 जुलाई को होने वाले चुनाव टाले जाएंगे या फिर नहीं, इसके लिए कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...