नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली सीरप बेचते दो धरे गए… 60 से ज्यादा बोतल जब्त

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशीली कफ सीरप की अवैध बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी, संदीप सिंह और सोहेल खान, कुम्हारी क्षेत्र में नशीली कफ सीरप बेच रहे हैं। सूचना मिलने के बाद कुम्हारी पुलिस ने रेड कार्यवाही की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा 1 दिसंबर 2024 को की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 63 बोतल नशीली कफ सीरप जब्त की गई। इसमें रिलेक्स ड्राई फार्मूला सीरप की 35 बोतल, ब्रेक्स कफ सीरप की 11 बोतल और रिलेक्स कफ सीरप की 17 बोतल शामिल थीं। आरोपी संदीप सिंह (32) और सोहेल खान (28) को कुम्हारी क्षेत्र के जंजगीरी श्रीश्री काचा के पास से गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में अवैध नशीली पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला, ASP सुखनंदन राठौड़, छावनी CSP हरिश पाटिल के निर्देश पर कुम्हारी पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...