CG में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड को देखते हुए स्कूल का समय बदला… स्कूल खुलने और बंद होने की टाइमिंग में हुआ बदलाव

रायपुर। देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी शीतलहर के हालात बन गए हैं।

ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बढ़े ठंड को देखते हुए कलेक्टर की तरफ से जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, बलरामपुर सहित कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब जशपुर से भी आदेश जारी हो गया है।

जशपुर कलेक्टर ने स्कूल के समय में बदलाव किया है। दो पाली वाले स्कूल में अब पहली पाली सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की कक्षाएं 12.45 बजे से 4.15 बजे तक संचालित होगी। वहीं एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शनिवार तक स्कूल 10.30 बजे से 3.30 बजे तक संचालित होगी। ये आदेश 31 जनवरी तक के लिए लागू की गयी है। ये आदेश सभी तरह के स्कूल में लागू होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...