दुर्ग पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने की बड़ी कार्रवाई: हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को किया ससपेंड… आदेश जारी; ये बड़ी वजह आई सामने

दुर्ग। दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया है। इसके लिए SP ने आदेश भी जारी कर दिया है। दरहसल सोमवार 25 मार्च 2024 को होली के अवसर पर कानून व्यवस्था हेतु 24 मार्च 2024 से मोहन नगर थाना क्षेत्रांर्तगत संग्राम चौक उरला, में आरक्षक क्रमांक-719 जनार्दन सिंह की फिक्स पाईंट ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दुआरण आरक्षक जनार्दन सिंह गैरहाजिर पाया गया। सोमवार को नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग IPS चिराग जैन के द्वारा ड्यूटी में लगे बल को चेक किए जाने पर आरक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए गए। इस वजह से आरक्षक 719 जनार्दन सिंह को SP शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से 27 मार्च 2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया गया। इसके साथ ही 24 मार्च 2024 और 26 मार्च 2024 को दूरभाष के माध्यम से नागरिक से अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज कर विभाग की छवि धूमिल करने के कृत्य के लिए, प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव को भी SP ने तत्काल प्रभाव से 27 मार्च 2024 के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, दुर्ग में सम्बद्ध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...

CG News : बस और हाइवा में टक्कर, महिला...

अभनपुर। रायपुर जिले में आज सुबह-सुबह बस और हाइवा की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत...