दुर्ग के वंदित जैन ने किया कमाल: CA फाइनल एग्जाम में हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 20… 13 साल की उम्र से तय कर लिया था लक्ष्य

दुर्ग। दुर्ग के वंदित जैन ने जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुर्ग निवासी सीए हर्ष जैन (सांखला) के सुपुत्र वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में पूरे देश में 20वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रथम अटेम्प्ट में ही वंदित ने ग्रुप 1 एवं ग्रुप 2 एक साथ पास कर ये कीर्तिमान रचा है। साथ ही उन्होंने सी.एफ.ए. (यू.एस.) के भी दो लेवल उच्च अंकों से उत्तीर्ण किए हैं। वंदित ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। वंदित ने बताया की महज 13 साल की उम्र से ही उन्होंने तय कर लिया था कि मुझे सी.ए. बनना है। जिसके लिए उन्होंने शुरू से दृढ़ता एवं कड़ी मेहनत को अपनी सफलता तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता माना। सुबह जैसे ही द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की वेबसाइट में रिजल्ट आया पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़ के समस्त सीए एवं अधिवक्ताओं द्वारा वंदीत को फोन पर बधाई दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...