भारतीय नेटबॉल संघ के पदाधिकारीयों, सदस्यों और कार्यकारी समिति का हुआ चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुने गए भिलाई के प्रशांत

भिलाई। भारतीय नेटबॉल संघ के चुनाव में भिलाई के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ नेटबॉल के कोषाध्यक्ष प्रशांत जेकब को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की वार्षिक आम बैठक बीते 20 अगस्त को नई दिल्ली के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित की गई थी। इसमें 2023-26 सत्र के लिए भारतीय नेटबॉल संघ के पदाधिकारीयों, सदस्यों और कार्यकारी समिति का चुनाव करवाया गया। इसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में न्यायाधीश डॉ. सतीश चंद्र (सेवानिवृत्त) इलाहाबाद उच्च न्यायालय, सहायक रिटर्निग अधिकारी ईश्वर चंद्र गोयल अवर सचिव (सेवानिवृत्त) भारत निर्वाचन आयोग, सहायक रिटर्निग अधिकारी उज्जवल कुमार गोस्वामी थे। जिन्होंने पूरा निर्वाचन कार्य का निरीक्षण किया। चुनाव के उपरांत वागीश पाठक को भारतीय नेटबॉल का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुमन कौशिक, महासचिव विजेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष मोनिका को चुना गया। भिलाई के प्रशांत जेकब को कार्यकारिणी सदस्य बनने पर नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रमोद जैन, सहसचिव अनिल सिंह, विजय चलोत्रे, प्रकाश विश्वकर्मा, अब्बास आलम, संतोष साहू, इमरान खान, नीलेश शर्मा, मोहन, मनोज, और नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ़ दुर्ग समेत समस्त ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : फंदे पर लटका मिला महिला आरक्षक...

कोंडागांव। बस्तर में महिला आरक्षक का शव फांसी पर लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केशकाल थाने में पदस्थ 24...

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...