हैरान करने वाला मामला: नवजात शिशुओं का सौदा करती थी महिला डॉक्टर, 22 दिन का बच्चा… 7 लाख रुपये कीमत… लड़की और लड़के की रेट लिस्ट अलग, ऐसे आई पकड़ में

नवजात शिशुओं का सौदा करती थी महिला डॉक्टर

क्राइम डेस्क। महाराष्ट्र के उल्हासनगर से मासूम बच्चे की बिक्री का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत छह लोगों को अरेस्ट किया गया है. ये घटना उल्हासनगर कैंप-3 स्थित महालक्ष्मी नर्सिंग होम की है.

गौरतलब है कि महालक्ष्मी नर्सिंग होम में नवजात बच्चों की बिक्री की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी. इस पर कार्रवाई करने के लिए क्राइम ब्रांच ने एक टीम बनाई. इसके बाद उल्हासनगर-2 की रहने वाली समाज सेविका अनीता दो साथियों सोनू पंजाबी और सान्या हिंदुजा के साथ ग्राहक बनकर अस्पताल पहुंचीं.

यहां डॉ. चैनानी से बातचीत में सात लाख रुपये में बच्चा खरीदने की बात तय हुई. इसी बीच सान्या ने इसकी खबर ठाणे क्राइम ब्रांच को दी. मौके पर टीम पहुंच गई. तभी नासिक की रहने वाली एक महिला अपने अन्य साथियों के साथ डॉ. चैनानी के नर्सिंग होम में 22 दिन के मासूम को लेकर आई.

यहां अनीता ने जैसे ही बच्चे को लेकर पैसे डॉ. चैनानी को दिए, मौजूद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया. सान्या ने बताया कि यह डॉक्टर पहले भी ऐसा काम कर चुकी है. एक साल पहले भी पांच लाख रुपये में एक बच्ची को बेचने की बात तय की थी. मगर, उस समय उसको शक हो गया था. इस वजह से वो मौके पर नहीं आई थी.

इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डॉ. चैनानी, दलाल और बच्चे की मां के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि महिला डॉक्टर ने लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग रेट तय किए थे. 22 दिन के बच्चे को 7 लाख रुपये में बेचा जाना था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची वन टीम को...

पेंड्रा। जिले के हर्री गांगपुर के बैगानटोला नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम...

मंत्रालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी : जॉब...

धमतरी। मंत्रालय में नौकरी और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में धमतरी...

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...