दुर्ग। दुर्ग जिले के मैत्री गार्डन में नई मेहमान आई है। जंगल सफारी नया रायपुर और मैत्री बाघ जू में एनिमल एक्सचेंज किया गया। जिसेक तहत रायपुर जंगल सफारी से व्हाइट टाइगर जेया को मैत्री गार्डन लाया गया। वहीं बीएसपी मैत्रीबाग से व्हाइट टाइगर रक्षा को रायपुर जंगल सफारी भेजा जाएगा। इसके अलावा दो फीमेल बार्किंग डीयर, 4 पोर्कोपाइन मैत्री बाग को मिले। दो सियार रायपुर जंगल सफारी भेजा जाएगा। आपको बता दें ब्रीडिंग को बढ़ावा देने अनिमान एक्सचेंज किया गया है।



