VIDEO- दुर्ग में बच्चा चोरी मामले में साधुओं की पिटाई: सोशल मीडिया में वायरल हुआ Video, पुलिस ने कहा-मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR, कानून हाथ में न लें लोग

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरोदा बस्ती में बच्चा चोरी के आरोप में दो साधुओं के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक हड़कंप मच गया। दुर्ग पुलिस ने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कर रही है। वहीं साधुओं का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां से डिस्चार्ज कर दिया गया है। साधुओं की पीठ व कोहनी में चोटें आई थी। अब उनका उपचार करके डिस्चार्ज कर दिया गया है।

  • आपको बता दें कि, बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए चरोदा बस्ती के रहवासियों ने साधुओं की बेदम पिटाई की है।
  • स्थानीय लोगों ने दो भगवाधारी दो साधुओं के बाल खिंच-खिंचकर पिटाई की।
  • घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची थी।
  • भीड़ को जैसे-तैसे शांत कराया गया, तब तक साधुओं की बेदम पिटाई हो चुकी थी।
  • मारपीट का यह वीडियो किसी ने बना लिया था।
  • अब हो रहा तेजी से वायरल।
  • वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
  • भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा- मारपीट की घटना जानकारी में है, जिन्होंने साधुओं के साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जा रहा है।
  • भिलाई-3 थाने की पुलिस कल से ही मामले की जांच में जुट गई है।
  • तीनों साधु राजस्थान के रहने वाले हैं
  • साधु राजवीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह
  • आपको बता दें कि खुर्सीपार इलाके में बच्चा चोरी के आरोप में कुछ दिन पहले कार्रवाई की थी।
  • कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
  • खुर्सीपार में मामले के खुलासे होने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ था।
  • साधुओं को बच्चा चोर समझकर भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा बस्ती में लोगों ने साधुओं की पिटाई कर दी है।

दुर्ग एसपी डॉ. पल्लव का बयान…

  • सभी साधुओं का डिस्चार्ज कर दिया गया है
  • जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराए गए थे
  • दुर्ग पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि कानून को हाथ में न लें

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...