CG सरकारी नौकरी: वित्त विभाग ने 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए दी मंजूरी… इस विभाग में निकलेगी बंपर वैकेंसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही बंपर भर्ती होने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 3333 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी आज महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया ने दी है।

विधायक डमरूधर पुजारी ने मंत्री अनिला भेड़िया से प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों सम्बंधित प्रश्न पूछा था। साथ ही एक साल से रिक्त पदों की जानकारी के सम्बंध में और रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति हेतु प्रस्ताव के सम्बंध में भी जानकारी मांगी थी।

जिसके जवाब में मंत्री अनिला भेड़िया ने बताया कि 30 जून 2022 की स्थिति में प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2902 पद तथा सहायिका के 3788 पद रिक्त हैं। मंत्री ने आगे बताया कि रिक्त 5783 पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग को लगातार स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बना कर भेजे गए। जिसमे से वित्त विभाग द्वारा 10 आकांक्षी जिलों के लिए कुल 1903 पदों की नियुक्ति की स्वीकृति दिनांक 25 जून 21 प्रदान की गई थी।

मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से रिक्त कुल 5554 पदों पर भर्ती हेतु प्रस्ताव बना कर पुनः भेजा गया था। मंत्री ने बताया कि उक्त प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 3333 पदों पर भर्ती हेतु 4 मई 2022 को सहमति प्रदान की हैं। भर्ती के लिए समय सीमा पूछे जाने पर मंत्री ने समय सीमा बताया जाना संभव नही है कहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शादी की खुशियां बदली मातम में: स्टंट...

Wedding's happiness turned into mourning कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी है। बताया जा रहा...

भिलाई न्यूज: संपत्तिकर में 6.25 फीसदी तक की छूट,...

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित भवन/भूमि स्वामियों को उनके स्वामित्व के भवन/भूमियों पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु देय संपत्तिकर पर 31...

CG Accident: ट्रक ने स्कूटी को मारी ठोकर, मौके...

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर...

CG मौसम अपडेट : 19 जिलों में तेज आंधी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने गर्मी से कुछ राहत...

ट्रेंडिंग