वित्त मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ के ग्रामीणों को लाखों के विकास कार्यों की दी सौगात… सामुदायिक भवन, शेड निर्माण सहित होंगे ये काम

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के पहल पर रायगढ़ और बरमकेला विकासखंड के विभिन्न गांवों में 35 लाख रुपए के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। वित्त मंत्री चौधरी की ओर से प्रभारी मंत्री मद से स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ने स्वीकृति प्रदान किया है।

उक्त कार्यों में रायगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में 10 लाख की रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम जुर्डा में 5 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और जुर्डा के नीचे पारा में 5 लाख रुपए के लागत से शेड निर्माण, ग्राम कोतरलिया में 5 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण, ग्राम बेहरापाली में 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण व बरमकेला विकासखंड के ग्राम सुखापाली में 5 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्ग में मनीराम नायक घर से स्कूल मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...