CG – मामा ने ही लूट ली आबरू: नानी के घर जाने के लिए हुई थी रवाना… नाबालिग को झांसे में लेकर मामा ने 2 सप्ताह तक बनाया बंधक… गैंगरेप के बाद UP में बेचने की थी तैयारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को दो सप्ताह बंधक बनाकर रेप को अंजाम दिया है। ये भी बताया जा रहा है की बच्ची आरोपी को मामा कहती थी। इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को यूपी में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने पीड़ित लड़की की रिपोर्ट पर गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों के साथ इस वारदात में सहयोग करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम बलरामपुर जिला के वनांचल क्षेत्र रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां 16 साल की नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर जाने के लिए दो सप्ताह पहले घर से रवाना हुई थी। लेकिन गांव में रहने वाले आरोपी ने लड़की को झांसे में लेकर अपने घर पर बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी ने पहले नाबालिग लड़की के साथ रेप किया, इसके बाद पड़ोस में रहने वाले शख्स ने भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा हैं कि इस पूरे घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को होने के बाद भी उसने लड़की को बचाने की कोशिश न कर उल्टे उसे बेचने की योजना बनाया गया।

करीब 2 सप्ताह तक बंधक बनने के बाद जब लड़की आरोपियों के चुगुल से छुटी तब उसने घर पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक कथित रूप से रिश्ते में लगने वाली मामी उसे देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहती थी। इसके लिए उन्होने पैसों का लालच देने के साथ ही स्मार्ट फोन दिलाने और झांसी में एक व्यक्ति के यहां रहने पर अच्छा कपड़ा और पैसा मिलने का लालच दिया गया था। जिसके झांसे में आने के बाद नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...