पार्षद निरंकारी ने कोसानगर में लगवाया हेल्थ कैंप: 500 से ज्यादा लोगों ने कराया चेकअप…जिलाध्यक्ष मुकेश और क्षितिज ने किया विजिट, पहल के लिए संदीप की थपथपाई पीठ

भिलाई। बेहतर कल के लिए आज स्वस्थ रहना जरूरी है। छोटी सी बीमारी हमें बड़ा नुकसान दे देती है। इसलिए किसी भी चीज को हल्के में न लें। वार्ड-5 के पार्षद व एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी की इस पहल की जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। बाकी वार्डों में भी इस तरह के कैंप की जरूरत है।

ये बातें रविवार को कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कही। दरअसल, वार्ड-5 कोसानगर में रविवार को हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप संदीप निरंकारी के प्रयास से श्रीशंकराचार्य इंस्टिट्यूट आप मेडिकल साइंस के सहयोग से लगाया गया। नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन कोसानगर में लगाया गया।

नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का शुभारंभ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने किया। संदीप निरंकारी ने बताया कि वार्ड भ्रमण के दौरान अक्सर स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें आ रही थी इसलिए उन्होंने आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लगाने का निर्णय लिया जिसमें बीपी,शुगर,हार्ट, चर्म रोग,आंख, कान, गला,एवं विभिन्न प्रकार की जांच करवाकर वार्ड एवं क्षेत्रवासियों को लाभ मिला।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी, साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, भिलाई नगर निगम के एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, कैशव चौबे, चंद्रशेखर गवई, पार्षद रवि शंकर कुरे, अंजू सुमन सिन्हा, आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश सयोजक भुवनेश साहू ने भी उद्घाटन मे भाग लिया। इसके अलावा इस आयोजन को सफल बनाने मे डॉक्टर राहुल गुलाटी एवं उनकी टीम का एवम डॉक्टर मानसी गुलाटी का भी सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाने मे पूरी कोसानगर की कांग्रेस टीम जीजी मेमन, किशन यादव, राजेश मेश्राम, हरी भाऊ, बुद्धशरण बोरकर, नीतीश कश्यप, संगा मेश्राम, किंगकांग, गौतम डोंगरे, वीर बहादुर थापा, पिंकी थापा, संजय विश्वकर्मा, राकेश डहरिया का साथ रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 कार्यालय में जनता से...

भिलाई नगर। भिलाई नगर क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर-5 स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु जनता से...

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर दुर्ग...

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह...

BSP टाउनशिप CGM से मिले विधायक देवेंद्र: जनता की...

भिलाई। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र यादव ने आज बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल...

दुर्ग: ओपन जीम निर्माण के लिए 60 लाख रूपए...

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में...

ट्रेंडिंग