CG में बड़ा हादसा: ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर… हादसे में एक की मौके पर ही चले गई जान… 5 की हालत गंभीर, रोजगार कार्यालय से पंजीयन करा कर लौट रहे बाइक सवार

ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर… हादसे में एक की मौके पर ही चले गई जान

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि पांच की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार ऑटो और बाइक भीषण टक्कर हो गयी। जिससे ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा बालोद के गुंडरदेही थाना इलाके के गोरकापार गाँव की है। जहाँ ऑटोचालक अपने तीन दोस्तों संग गोरकापार से अपने गाँव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार दो दोस्त बालोद जिला रोजगार कार्यालय से पंजीयन कराकर वापस अपने गाँव सकरौद लौट रहे थे। उसी दौरान गोरकापार के पास ऑटो और बाइक में भिडंत हो गयी। जिससे ऑटो चालक राजकुमार मार्कण्डे की मौत हो गयी,जबकि पांच लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जब हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...