छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग… अचानक पलट गई पिकअप… 3 महिला सहित 4 की मौके पर ही मौत, 24 घायल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। शादी में शामिल होने जा रही बारातियों से भरी पिकप के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं 24 घायल हैं। हादसे में चार की मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएं हैं।

इस दुर्घटना में दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है, उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में घायल 24 अन्य बारातियों की स्थिति सामान्य लेकिन चिकित्सकों की निगरानी में बताई गई है।

हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुआ है
प्रेमनगर थाना इलाके के रहने वाले लोग पिकअप में सवार होकर शिवपुर में शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। ये अभी दोपहर करीब 2 बजे बिरंचि बाबा धाम के पास पहुंचे थे। इसी वक्त ये हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही 3 महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई थी।

ज्यादातर महिलाएं बैठी थीं
पता चला है कि उस पिकअप गाड़ी में ज्यादातर महिलाएं बैठी थीं। हादसे के बाद घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया था। यहां 2 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है। खबर लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी। जिसके बाद लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल भेजा गया है।

इधर, जब इस घटना की जानकारी प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह को लगी तो वह भी जिला अस्पताल घायलों का हाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में प्रेमनगर की रहने वाली लीलावती सिंह की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...