भिलाई में BJYM द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा… जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में निकली 25 किलोमीटर लंबी रैली

भिलाई। भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाईक रैली के माध्यम से निकाली गई। तिरंगा यात्रा लाल मैदान पावर हाउस से सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि राष्ट्रीय भक्ति नारो साथ यात्रा निकाली गई सैकड़ों की संख्या में देशभक्त शामिल हुए।

25 किलोमीटर की लंबी भव्य तिरंगा यात्रा के अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति शिरीष अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह उपस्थिति हुए। तिरंगा यात्रा लाल मैदान पावर हाउस से जीई रोड,बिहार होटल से लिंक रोड, कैंप 2 जलेबी चौक, कैंप 1, सुभाष चौक, कैंप 1 से वैशालीनगर कॉलेज से शारदा विद्यालय होते हुए गदा चौक अवंतीबाई चौक से मॉल चौक मॉल चौक से कृष्णा पब्लिक स्कूल से जोन कार्यालय होकर गुरुद्वारा नेहरू नगर से ओवरब्रिज चढ़कर सेक्टर 8 चौक एवेन्यू रोड रोड होते हुए ग्लोब चौक से सेक्टर 1 मुर्गा चौक, अंडर ब्रिज पार करके, पावर हाउस चौक, आगे बढ़कर जीई रोड से खुर्सीपार गेट से होते हुए श्री राम चौक में यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा यात्रा रैली में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मिथिला खिचरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महामंत्री सरला आचार्य व कंचन सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्नेहा शुक्ला, रश्मि साव, निर्मला नायडू, भारती बेन, सविता नाहक, मेघा कौर, भाजयुमो जिला महामंत्री विशालदीप नायर व रितेश सिंह, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव, राहुल झा, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अपर्णा मुखर्जी, जिला पदाधिकारी सुभाष शर्मा, कृष्णा द्विवेदी, हिमालय , मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, मनीष पिपरोल, विनय सेन, सीएच प्रशांत, रोहित तिवारी, मनोज मेश्राम, समीर अग्रवाल, मंडल महामंत्रीगण आशुतोष तिवारी, तरुण देवांगन, लोकेश चंद्राकर, अनिल नायक, अंजन सिंह, विनय मानिकपुरी, रॉकी सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डीईओ ने प्रधानपाठक को किया निलंबित, स्प्राइट की बोतल...

बालोद। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर...

लव ट्राइएंगल में हत्या: युवती के सामने प्रेमी ने...

जगदलपुर। कोंडागांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर के बीचोंबीच एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू...

ईरान में फंसा है छत्तीसगढ़ का बेटा, परिजनों की...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कन्हारगांव गांव का रहने वाला मयंक साहू इस समय ईरान के खुरमशहर बंदरगाह पर फंसा हुआ है। उसके...

रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी...