IIT VIDEO वायरल: आईआईटी में जमकर चले लात घूंसे… छात्रों ने एक-दूसरे पर मारी कुर्सियां, देखिए वीडियो

IIT VIDEO वायरल

वायरल डेस्क। कानपुर के आईआईटी परिसर में जमकर कुर्सियां चलीं. एक दूसरे पर लात घूंसों की भी बरसात हुई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कबड्डी प्रतियोगिता खिलाड़ियों के बीच दंगल बन गई. मारपीट की वजह से छात्राओं ने मौके से भागकर जान बचाई. आईआईटी कानपुर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता उद्धोष चल रही है. कबड्डी की दो टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी. लात-घूसों से भी एक दूसरे पर हमला किया गया. मामूली विवाद में मारपीट का वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है.

आईआईटी कानपुर परिसर बना अखाड़े का मैदान
शनिवार को कबड्डी की दो टीमों के खिलाफ आपस में भिड़ गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो गया. आईआईटी प्रशासन की तरफ से अभी जवाब नहीं आया है. बता दें कि वार्षिक प्रतियोगिता में देशभर से करीब 450 कॉलेजों के लगभग 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को कबड्डी का मुकाबला नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली और वाईएमसीए फरीदाबाद के बीच खेला जा रहा था. कोच, जज और दर्शक भी मौके पर मौजूद थे. दोनों टीमों के खिलाड़ियों की वजह से कबड्डी का मुकाबला हंगामे में बदल गया.

कबड्डी खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां
मैच के दौरान दोनों टीमों में किसी बात पर बहस हो गई. बहस के बाद शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. कबड्डी की दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. वायरल वीडियो में मारपीट के बाद उछलती हुई कुर्सियों को देखा जा सकता है. मौके पर मौजूद महिला खिलाड़ी जान बचाकर छिपती हुईं नजर आईं. यूजर वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं. आईआईटी प्रशासन की तरफ से घटना के सिलसिले में बयान नहीं जारी किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...