राशनकार्ड नवनीकरण को लेकर बड़ी खबर: रिन्यूअल की अंतिम तिथि आई सामने… समय रहते करवा लें ये काम, नहीं तो कार्ड हो सकता है निरस्त!

दुर्ग। राशनकार्डधारियों को लेकर एक जरुरी अपडेट सामने आई हैं। दुर्ग जिले में ऑनलाईन राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य एफ.पी.एस माडयूल एवं सिटीजन-एप के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1,77,312 राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आनलाईन आवेदन किया है। 2,97,304 कार्डधारियों द्वारा अब तक आवेदन नही किया गया है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 तक ही किये जानें का प्रावधान है। अतः ऐसे शेष राशनकार्डधारी निर्धारित समय के पूर्व नवीनीकरण आवेदन पूर्ण करा लें। खाद्य नियंत्रक दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशनकार्डों पर खाद्यान्न वितरण हेतु नया वर्जन सीजी पीडीएस-वी 3.3 आज से लागू किया गया है।

नवीनीकरण एवं माह केे प्रथम सप्ताह में राशन वितरण दोनों कार्य पूरे प्रदेश में एक साथ संचालित होने से विभागीय सर्वर पर अधिक लोड बढ़ने के कारण दोनों ही प्रक्रिया में अधिक समय लगने की संभावना है। अतः समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की जाती है कि ऐेसे समय में अपना धैर्य बनाये रखें। शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशनकार्डधारियों की अधिक भीड़ होने की स्थिति में नवीनीकरण का कार्य सिटीजन एप केे माध्यम से भी किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...