भिलाई शहर में निगम के सफाई कर्मी रोज कर रहे कचरों का सफाया… सड़क पर नहीं पसर रही गंदगी… झिल्ली, पन्नी एवं कचरे का हो रहा है उठाव

भिलाईनगर। भिलाई निगम क्षेत्र के सड़कों के किनारे से झिल्ली, पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है। निगम के सफाई कर्मी प्रतिदिन प्लास्टिक एवं अन्य कचरों का उठाव कर रहे है, जिससे रहवासी क्षेत्रों में कचरे का ढेर समाप्त हो रहा है। स्वच्छता कार्य के तहत निगम प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है, सभी जोन कार्यालयों द्वारा टीम बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

भिलाई निगम क्षेत्र में कचरे का सफाया करने लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सड़कों के किनारे बिखरे हुए झिल्ली, पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बिखरे हुए प्लास्टिक का कचरा हवा में उड़ने से गंदगी फैलता है। झिल्ली, पन्नी का कचरा नालियों में जाने के कारण पानी निकासी में अवरोध उत्पन्न करता है, जिससे नाली सफाई करने में काॅफी दिक्कत होती है। स्वच्छता पर्यवेक्षक व जोन के स्वास्थ्य अधिकारी प्रतिदिन दोनो पालियों की सफाई कार्य की माॅनिटरिंग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने वीडियो पर MLA अजय चंद्राकर का एक्शन :...

धमतरी। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़े पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 का बताकर सोशल मीडिया पर...

महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा...

दुर्ग। भिलाई नगर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव :...

रायपुर। असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर कथित पथराव की...

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : पुशर कार...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को कार्य के दौरान हुए हादसे में एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47...