दुर्ग नगर निगम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: मेयर बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण, देश के अमर शहीदों को किया याद

दुर्ग। नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया। महापौर ने कहा देश को आजादी दिलाने वालें अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई हैं इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं तब कही जाकर आज हम चैन की सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने शहर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया।

नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल महापौर ने कहा कि बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कर्मचारियो के बीच झण्डा रोहण कर पर्व मना रहे हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमारे नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं जो दिन रात मेहनत करते हैं. जिनकी वजह से ही दुर्ग नगर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदेश में बना हुआ है।हमने बहुत से ऐसे कीर्तिमान आपके सभी के सहयोग से स्थापित किए हैं।मैं आज इस अवसर पर आप सबका अभिवादन करता हूं।

कार्यक्रम में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर सरकार महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोबिया,दीपक साहू,हमीद खोखर,मनीष बघेल,विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू व पार्षदगण,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आर के पालिया, वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान, जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,भूपेंद्र गोइर सहित निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये आजादी के अमृत महोत्सव 78 वें स्वतंत्रता की बधाई और शुभकामनाए दी।


सभापति राजेश यादव ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शहर व प्रदेश वासियो को आजादी की 78 वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन भवन अधिकारी व उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन लेखाधिकारी राज कमल बोरकर ने किया।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...