भिलाई में हत्या से फैली सनसनी, मृतक के सिर पर चोट के निशान

दुर्ग। भिलाई के सुभाष नगर खुर्शीपार इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही।

मृतक का नाम अनिल शर्मा वार्ड खुर्शीपार का रहने वाला है। मृतक के सिर पर चोट के निशाना है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे। आसपास के लोगों ने बताया कि यह घटना देर रात की है।

मृतक के परिजन के अनुसार मृतक शराब का आदि था। मृतक के दो बच्चे हैं। पत्नी 10 साल से अलग रहती है। परिजनों की आशंका जताई है कि सुभाष नगर में अवैध शराब बेचने वालों से शराब लेने के दौरान कुछ बहस हुई होगी और फिर मारपीट की नौबत आने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चौक पर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अमरकंटक चौक पर देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान भीड़ जुटाने और सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित होने के मामले में गौरेला पुलिस...

कक्षा 6वीं के हिंदी पेपर में बड़ी लापरवाही, 3...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी के प्रश्नपत्र में...

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...