BSP कर्मियों के लिए खबर: 1 मार्च 2022 से 50 लाख का बीमा…”सेवा” सदस्यों के लिए जारी दिशा-निर्देश

भिलाई। स्टील इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत् कार्मिकों की एक कल्याणकारी संस्था है। सेवा द्वारा समय-समय पर अपने सदस्यों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 12 फरवरी 2022 को सम्पन्न सेवा शासी निकाय की मासिक बैठक में सेवा सदस्यों के दुर्घटनाजनित निधन के लिए सामूहिक बीमा कवरेज प्राप्त करने हेतु बीमा आईसीआईसीआई लोमबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से दिनांक 01 मार्च 2022 से 28 फरवरी 2023 (एक वर्ष) की अवधि के लिए कराने का निर्णय लिया गया है।

इस हेतु बीमा प्रीमियम रू. 1078 प्रति सेवा सदस्य (जीएसटी सहित) देय होगा जिसमें 50 लाख रूपए का बीमा कवरेज प्राप्त होगा। सेवा सदस्यों की बीमा प्रीमियम की राशि, मार्च 2022 माह के वेतन जो कि अप्रैल 2022 में देय है उस वेतन से कटौती किया जायेगी।

सेवा के अध्यक्ष सीजीएम (पर्सनल) निशा सोनी ने बीमा के प्रिमीयम राशि का चेक लोमबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को सौंपा। इस अवसर पर सेवा के सचिव एवं महाप्रबंधक (एचआरडी) अमूल्य प्रियदर्शी तथा तथा सेवा के अन्य पदाधिकारीगण सर्वश्री बृज बिहारी मिश्रा (उपाध्यक्ष),

गोविंदन राजेश (कोषाध्यक्ष), नंदकिशोर व हरी राम यादव (संयुक्त सचिव) एवं कार्यकारिणी सदस्य सोनाली मुखर्जी, विजय कुमार मिश्र, कृष्णानंद राय, शैलेष कुमार सिंह, आरके चैहान, वीएस जाॅर्ज, मुकूल वर्मा, सच्चिदानंद पांडेय उपस्थित थे।

जीपीएआईएस बीमा पालिसी की अवधि 01 मार्च 2022 से 28 फरवरी 2023 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले सेवा सदस्य पालिसी अवधि के दौरान बीमित रहेगा। इस सामूहिक दुघर्टना बीमा पालिसी जीपीएआईएस में पाॅलिसी में सदस्य के दुर्घटनाजनित निधन के अलावा स्थायी पूर्ण अपंगता (Permanent total disablement), स्थायी आंशिक अपंगता (Permanent partial disablement) होने पर भी पाॅलिसी के नियम व शर्तो के अनुसार बीमा राशि देय होगा।

दुघर्टनाजनित निधन की सूचना बीमा कंपनी को 72 घंटें के भीतर निम्नलिखित ई-मेल में सूचित किया जाना हैः- [email protected] इसके अलावा संबंधित कार्मिक कार्यालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र में सेवा कार्यालय को दो दिन के अंदर सूचित किया जाना अनिवार्य है।

जीपीएआईएस बीमा के अन्तर्गत सदस्य द्वारा अपने सी.पी.एफ. में किये गये घोषणा के अनुसार इस योजना का नामिनी रहेगा। बीमा पालिसी के संबंध में जानकारी एवं बीमित सेवा सदस्यों की सूची कर्मचारी सेवाएं के अंतर्गत सेवा के वेब पेज में प्रदर्शित की जावेगी। यह परिपत्र बीएसपी के वेब पेज मे भी देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मांस-मटन की बिक्री पर रोक: बेचते पकड़े...

Ban on sale of meat and mutton रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 12 तारीख को शहर में मांस-मटन बेचने के लिए प्रतिबंध लगाया गया...

CG – एक्शन में डिप्टी CM साव: कुम्हारी नगर...

Deputy CM Saw in action कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण,...

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

ट्रेंडिंग