दुर्ग में फाइनेंसर के यहां IT रेड: ट्रांसपोर्टर्स, सप्लायर्स और बिल्डर के घर पहुंची IT की टीम…सहेली ज्वेलर्स में भी कार्रवाई की चर्चा

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर दुर्ग के महावीर कॉलोनी से आ रही है। जहां आईटी की टीम पहुंची है। महावीर कॉलोनी में फाइनेंसर कमलेश वैद्य के यहां दबिश दी गई है। कमलेश वैद्य का एक और ठिकाना कुम्हारी भी है। वहां भी आईटी की टीम पहुंचने की खबर है। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग-भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार को बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स के ठिकानों पर जांच जारी है। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

दैनिक भास्कर डॉट कॉम ने खबर ब्रेक करते हुए बताया है कि, इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी शामिल हैं। वहीं 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ ये अधिकारी करीब 20 ठिकानों पर मौजूद हैं। बंसल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड देवेंद्र नगर रायपुर में भी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब कई गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक जगहों पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, जिन ठिकानों पर आयकर टीम मौजूद है, उनमें हीरापुर में आरके रोडवेज शामिल है, जो सीमेंट का बड़ा कारोबार करती है। इसके अलावा स्वास्तिक ग्रुप के नरेंद्र अग्रवाल, रोशबे रिसॉर्ट के आशीष अग्रवाल, जगदीप बंसल और एवं श्री स्‍वास्तिक ग्रुप सुनील साहू शामिल हैं।

इससे पहले भी ईडी और आईटी की टीम ने प्रदेश के कई जिलों में कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों में छापा मारा था। अब एक बार फिर से कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा है। चर्चा है कि सहेली ज्वेलर्स में भी रेड पड़ा है। भिलाई टाइम्स की टीम ने आकाश गंगा और सिविक सेंटर में दोनों शोरूम को देखा तो पता चला है कि भिलाई में रेड नहीं है। दुर्ग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...